NCR Newsफरीदाबाद

बिजली-पानी की किल्लत से जूझ रही फरीदाबाद की जनता, सरकार मौन : बृजेंद्र सिंह

सद्भावना यात्रा की सफलता पर पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
फरीदाबाद। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांगेे्रसी नेता चौ.बृजेंद्र ङ्क्षसह ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की असली ताकत है और कांग्रेस का कार्यकर्ता न केवल ऊर्जावान है बल्कि सशक्त होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। बृजेंद्र सिंह रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में पधारने परसत्यवीर डागर सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जब हमने प्रदेश में सद्भावना यात्रा शुरु की थी तो उस समय कांग्रेस कार्यकर्ता टूटा हुआ था, घर बैठा हुआ था, 2024 के चुनाव के बाद उसका मनोबल बहुत कम हो गया था, पूरे प्रदेश में कांग्रेस को दोबारा से उभारना था इसलिए कुछ बड़ा करना होगा और इसी लक्ष्य को लेकर यात्रा निकालने की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि यह पहली ऐसी यात्रा है, जो पूरे हरियाणा के सभी 90 की 90 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी और यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता का उत्साह, यह जताता था कि बदलाव जरुर आएगा। उन्होंने कहा कि सद्भावना यात्रा की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने पूरी शिद्दत से इस यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया, जिसके लिए वह सभी का आभार जताते है। खासकर फरीदाबाद में यात्रा के प्रति कार्यकर्ताओं का रुझान और जनता की भागीदारी के लिए वह उनका तहे दिल से धन्यवाद करते है। श्री सिंह ने कहा कि सद्भावना यात्रा में उन्होंने राहुल गांधी जी को उस समय निमंत्रण दिया, जब उनकी यात्रा 62वीं विधानसभा में पहुंची और करीब हरियाणा में 70 फीसदी यात्रा पूरी कर चुकी थी। मार्च में उन्होंने राहुल जी को औपचारिक निमंत्रण दिया और उन्होंने यात्रा के आखिरी पडाव में शामिल होने का आश्वासन दिया और यात्रा में शामिल हुए। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फरीदाबाद में विकास के दावे करनी वाली सरकार लोगों को बिजली-पानी देने में असफल साबित हो रही है, रात-रात भर बिजली गुल रहती है, लोग भारी-भरकम बिजली बिल भरने के बावजूद बिजली न मिलने के चलते परेशान है,लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यहां बारिश के दौरान मंत्रियों के निवास के आगे पानी भर गया, जो यह साबित करता है कि भाजपा का विकास केवल कागजों तक सिमटा है, एक ही बरसात मे सडक़ें धंस रही है, इससे प्रतीत होता है कि जनता के खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जनता का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है और आने वाले चुनावों में वह इस सरकार को वोट की चोट से सत्ता से बाहर कर देगी। एसआईआर को लेकर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर में अपनी भागीदारी निभाएं और सुनिश्चित करे कि सभी वोटरों का यह फार्म भरा जा चुका है, अब केवल चार दिन शेष बचे है, अपने बीएलओ से वोट लिस्ट ले और एनक्लेटेबल फार्म को जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में 27 फीसदी यानी एक तिहाई फार्म ऐसे है, जिनके वोट कटेंगे, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता इन 27 फीसदी वोटों को संपूर्ण करवाने में अपना योगदान दे। सम्मेलन में मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर पूर्वमंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व एसपी महाराज सिंह, डा. एसएल शर्मा, जगत सिंह नागर, तेजपाल नैन, राजेंद्र चपराना, दीपक चौधरी, वेद यादव, मुकेश डागर, मनोज अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, सूरजमान, मकरंद शर्मा, प्रताप शर्मा, अजीत भाटी, गंगाराम तेवतिया, वरुण श्योकंद, गुलिया, रामनिवास राठी, संजय त्यागी सेवादल, विनोद कौशिक, धर्मबीर फलसवाल पूर्व पार्षद, विक्रम सरपंच, कुलदीप चौधरी, लुकमान कार्डिनेटर मायोनोरिटी सैल सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button