ब्रेकिंग न्यूज़
-
फरीदाबाद पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: अवैध स्मैक नेटवर्क का पर्दाफाश, बरेली (UP) से मास्टरमाइंड समेत 4 तस्कर गिरफ्तार* *क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने UP के बरेली से दबोचा मुख्य मैन्युफैक्चरर/सप्लायर ‘शहादत खान’* *खुद का मिनी-सेटअप: डोडा पोस्त, अफीम और केमिकल्स मिलाकर घर में ही तैयार करता था ज़हरीली स्मैक* *27 जुलाई को बाईपास रोड सेक्टर 37 के पास से पुलिस ने पकड़ी थी 25 लाख कीमत की 272 ग्राम स्मैक* फरीदाबाद: नशा तस्करों और अवैध नशीले पदार्थों पर प्रहार करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने एक अंतरराज्यीय स्मैक नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस ने कड़ियों से कड़ियां (Chain Linking) जोड़ते हुए, स्मैक तैयार करने वाले मुख्य सरगना शहादत खान सहित बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले 4 आरोपितों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने 27 जून को गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास रोड सेक्टर 37 के पास से आमिर शाह वासी उदयपुर, बरेली उत्तर प्रदेश को 272 ग्राम स्मैक के साथ काबू किया था। जिस पर थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया I उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीम ने सघन पूछताछ और तकनीकी सर्विलांस की मदद से एक-एक कर पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया है। सर्वप्रथम गिरफ्तार आमिर शाह स्थानीय स्तर पर स्मैक की बिक्री का काम करता था। जिसकी पूछताछ पर फहीम खान वासी पदार्थपुर बरेली उत्तर प्रदेश का नाम सामने आया। जिसको टीम ने 1 जुलाई को बरेली से गिरफ्तार किया। जिसकी पूछताछ में सामने आया कि उसने आमिर शाह को स्मैक की सप्लाई की थी। इसके बाद पुलिस टीम ने फहीम खान की पूछताछ पर फहजान वासी मोहनपुर डडरूवां, बरेली उत्तर प्रदेश को 5 जुलाई को गिरफ्तार किया । जिसने पूछताछ में बताया कि उसने ही थोक में फहीम खान को स्मैक उपलब्ध कराई थी और उनके गिरोह का सरगना उसके गांव का ही शहादात खान है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार फहजान की पूछताछ में शहादात खान वासी बरेली उत्तर प्रदेश की मुख्य भूमिका सामने आने पर गुप्त सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली में छापेमारी की और 9 जुलाई 2026 को मुख्य आरोपी शहादत खान वासी मोहनपुर डडरूवां, बरेली उत्तर प्रदेश को बरेली से धर दबोचा। जिसकी पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह डोडा पोस्त, अफीम और केमिकल्स को मिलाकर खुद ही स्मैक तैयार (Manufacture) कर आसपास के राज्यों में सप्लाई कराता था। 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान टीम ने आरोपी के नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अन्य साथियों के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। जिसको पुलिस रिमांड के उपरांत बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
Read More » -
ज्वाइंट कमिश्रर को सौंपीं प्रॉपर्टी आईडी घोटाले की जांच
फरीदाबाद, 08 जुलाई । फरीदाबाद नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े मामलों में कथित रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच…
Read More » -
जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाए अधिकारी : नायब सैनी
मुख्यमंत्री से मेयर एवं वित्त एवं संविदा समिति के सदस्यों ने की मुलाकात फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की नवगठित वित्त…
Read More » -
उद्धव की पार्टी में टूट तय, बैठक में तीन MP ही पहुंचे; शिंदे गुट में विलय की तैयारी में 6 सांसद
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में 2022 जैसे बड़े पार्टी टूट की घटना को दोहराती दिख रही है। शिवसेना (यूबीटी) के 6…
Read More » -
Kis Kisko Pyaar Karoon 2: हंसी का जादू फीका क्यों पड़ा,क्या कपिल शर्मा की यह फिल्म डूब जाएगी?
Kis Kisko Pyaar Karoon 2: टीवी और ओटीटी की दुनिया में कपिल शर्मा का नाम आते ही हंसी की गारंटी…
Read More » -
अचानक मौत का सच क्या है, AIIMS की रिपोर्ट ने किस पर से उठाया शक?
देश में युवाओं की अचानक हो रही मौतों ने डर और सवाल दोनों खड़े कर दिए थे. सोशल मीडिया से…
Read More » -
जब गंगा ने रास्ता रोका और इंजीनियरिंग ने जवाब दिया, पीपे के पुल से मिलेगी राहत
प्रयागराज में रिंग रोड परियोजना को शहर के भविष्य से जोड़ा जा रहा है. इसी परियोजना के तहत बनाए जा…
Read More » -
गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा: बुलडोजर की आहट और विकास का सपना, 286 परिवारों की नींद क्यों उड़ गई
गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन को एनसीआर के भविष्य की रफ्तार कहा जा रहा है. यह…
Read More » -
Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम पुलिस और क्रेन की मदद से राहत
Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से एक बड़ा सड़क हादसा हो…
Read More »
