NCR Newsफरीदाबाद

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाना अति आवश्यक : केसी शर्मा

भाजपा नेता ने सेक्टर वासियों के साथ पार्क में लगाएं फलदार पौधे
फरीदाबाद। भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी केसी शर्मा ने रविवार को सेक्टर-7सी स्थित जनकल्याण पार्क में आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ दर्जनों फलदार पौधे लगाएं और इन पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान केसी शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में पर्यावरण का अशुद्ध होना मानव जाति के लिए घातक संकेत है, इसलिए हम सभी को समय रहते सचेत होना होगा और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध करने के प्रयास में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का जो सिलसिला शुरु किया था, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए और पूरे देश में लोगों ने इस अभियान में अपनी भागेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं। केसी शर्मा ने कहा कि अब मानसून का सीजन चल रहा है, ऐसे में पौधे जल्दी पनप जाते है, इसलिए शहर का प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अपने किसी भी परिजन के नाम से अपने घर, पार्क, सडक़ इत्यादि पर लगाकर उसकी देखभाल करे ताकि हम सभी लोगों का संयुक्त रुप से किया गया प्रयास सफल हो और हमें शुद्ध हवा मिल सके। इस मौके पर सुभाष चौधरी, पीएल खण्डेलवाल, जितेन्द्र यादव, हेमंत मुदगिल, सतीश मुदगिल, अशोक कौशिक, जे पी शर्मा, अमितेश परसवाल, मदन लाल वर्मा, सक्सेना जी, अरूण भटनागर, दीपक मेहंदीरता सहित आरडब्ल्यूए की मातृ शक्ति भी भारी संख्या में उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button