NCR Newsफरीदाबाद

फरीदाबाद : युवती ने नहर में छलांग लगाई, तलाशी में जुटी टीमें

फरीदाबाद, 26 जून । पल्ला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवती द्वारा आगरा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। युवती 12वीं क्लास पास करने के बाद करीब डेढ़ साल से घर पर ही रह रही थी। घर पर रहकर वह कपड़े कढ़ाई का काम कर रही थी। पिता के मुताबिक संध्या (नहर में कूदने वाली युवती) का कुछ समय पहले उसका रिश्ता तय किया गया था। लेकिन उसने शादी से मना कर दिया था। परिजनों का मानना है कि शायद वह शादी को लेकर दबाव में थी। शाम को दादी को खाना देने के बाद वह अचानक से घर से भागकर आई और नहर में कूद गई। सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि, रात होने के कारण युवती का पता नहीं चल सका। अब एसडीआरएफ की टीम की मदद से नहर में तलाश अभियान चला रही है। आगरा नहर के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सौरभ ने बताया कि युवती पैदल चलकर नहर तक पहुंची थी। वह कुछ देर तक नहर के किनारे खड़ी रही और फिर अचानक पानी में छलांग लगा दी। घटना रात के समय हुई, इसलिए मौके पर लोगों की संख्या कम थी और किसी को उसे बचाने का मौका नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार, युवती पल्ला क्षेत्र की चौहान कॉलोनी, गली नंबर-5 की रहने वाली बताई जा रही है। उसका घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। फिलहाल नहर में छलांग लगाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पल्ला थाना प्रभारी सत्या प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने एसडीआएफ की टीम क सूचना देकर बुला लिया है। टीम पानी में युवती की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button