राष्ट्रीय
US नागरिकता छोड़ पैतृक गांव लौटीं आंध्र प्रदेश की 94 साल की बुजुर्ग, बोलीं- भारतीय बनकर मरना चाहती हूं

अमरावती। आमतौर पर अमेरिका या कनाडा जैसे देशों में बसना कई भारतीयों के लिए गर्व और सामाजिक प्रतिष्ठा का विषय माना जाता है। लेकिन, 94 वार्षिय एक महिला ने यह साबित कर दिया है कि मातृभूमि से बढ़कर दुनिया में कोई और जगह नहीं होती।
94 वर्षीय अमेरिकी नागरिक कोंड्रागुंटा महालक्ष्म्मा ने भारत सरकार से अपील की है कि उनकी भारतीय नागरिकता बहाल की जाए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा है कि उनकी अंतिम इच्छा आंध्र प्रदेश के अपने पैतृक गांव में एक भारतीय के रूप में मरने की है।
पति के निधन के बाद चली गई थीं अमेरिका





