NCR Newsफरीदाबाद

बारिश से गर्मी से मिली राहत, जलभराव ने बढ़ाई दिक्कतें

फरीदाबाद। शहर में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। सुबह सवेरे से शुरु हुई बारिश दिन चढऩे के साथ बढ़ती गई और दोपहर तक जारी रही। लगातार हुई बरसात के चलते सडक़ें, गलियां सभी जलमग्र हो गई। वाहन चालकों सहित पैदल आवागमन करने वाले लोगों को खासी परेशाानियां पेश आई। शहर के पॉश सेक्टरों के साथ-साथ कालोनियों में भी हालात बद से बदत्तर नजर आए। जलभराव का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर भी देखा गया और नीलम पुल, बाटा पुल, बडखल पुल, बल्लभगढ़-सोहना पुल पर वाहन कछुआ गति से चलते नजर आए वहीं ओल्ड फ्लाईओवर पूरी तरह से जलमग्र हो गया और उसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। बल्लभगढ़ सब्जी मण्डी और डबुआ सब्जी मण्डी भी जलमग्र हो गई और यहां सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और शाम को घर लौटने वाले लोगों को हो रही है। लो-लाइन क्षेत्रों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम और अन्य संबंधित विभाग जलभराव वाले स्थानों पर टैंकर और पंप लगाकर पानी की निकासी में जुटे हैं। हालांकि, कई स्थानों पर अब भी बारिश के पानी की निकासी का स्थायी समाधान नहीं हो सका है और फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पानी निकाला जा रहा है। वहीं, लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत भी मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button