NCR Newsफरीदाबाद

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान 2026 का आयोजन

बालाजी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
फरीदाबाद। मलेरना रोड बल्लभगढ़ स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना सोबती एवं उपप्रधानाचार्य आशीष शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान 2026 का आयोजन किया गया। यह राष्ट्रीय अभियान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की दिशा प्रदान करना है। कार्यक्रम में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता संगीता बहन जी ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फोन भी एक नशा है इससे भी हमें दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा ली। बच्चों ने बढ़-चढक़र इसमें भागीदारी निभाई और संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासनिका आदरणीय दीदी प्रकाश मणि जी की स्मृति में समर्पित था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button