NCR Newsफरीदाबाद

877 बूथों तक पहुँचेगा भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

भाजपा फरीदाबाद की संगठनात्मक मासिक जिला बैठक संपन्नसंगठन की मजबूतीकार्यक्रमों एवं डिजिटल प्रशिक्षण पर हुआ मंथन

 फरीदाबाद11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला कार्यालय “अटल कमल” में शुक्रवार को संगठनात्मक विषयों को लेकर जिला पदाधिकारी मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की। बैठक में संगठन की मजबूतीस्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियानडिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्मआगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों से सभी बूथों पर होने वाले मतदाता सत्यापन पर समीक्षा की । भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मत अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदान के माध्यम से ही नागरिक अपने हितों की सरकार चुनता है और लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के अंतर्गत अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का मतदाता सत्यापन अवश्य कराएंताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं शुद्ध मतदाता सूची केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज नहींबल्कि लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ है।

 श्री रामपाल ने कार्यकर्ताओं को 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष आत्मीय जुड़ाव है। उनके नेतृत्व में प्रदेश को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। हरियाणा की जनता ने लगातार केंद्र और प्रदेश में भाजपा को जनादेश देकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। आज भारत आत्मनिर्भरसशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। गरीबकिसानयुवामहिला एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

 बैठक में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडे ने भाजपा के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के सभी 877 बूथों तक डिजिटल प्रशिक्षण पहुंचाया जाएगा। बूथ अध्यक्षों से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहासविचारधारासंगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगाजिससे प्रत्येक कार्यकर्ता वैचारिक रूप से और अधिक सक्षम एवं सशक्त बन सके। जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,भाजपा ओम प्रकाश रक्षवाल, डिजिटल प्रशिक्षण जिला प्रमुख मनोज वशिष्ठ ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।

 बैठक में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडेजिला प्रभारी नरेंद्र वत्सप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवालजिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्गशोभित अरोड़ाडिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म जिला संयोजक मनोज वशिष्ठजिला उपाध्यक्ष हरेंद्र भड़ानामुकेश शर्मागोल्डी अरोड़ा ,जिला सचिव मनीष छोकरअनुराधा डिगवालतरनजीत भाटियागिर्राज त्यागीजिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजाजिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ताआभाष अग्रवालशिवम् रतन, BLA –1 वेदप्रकाशमनीष राघव, मंडल प्रभारी नीरज मित्तलमंडल अध्यक्ष अमित आहूजाशेखर तंवर, राजेश चौधरीहरीश बैसलागौरव चौधरीमुकेश झानंदकिशोर कश्यपकृष्ण पहलवान, तृप्ति माला, शिव कुमार गुप्तामहेश कुमारशुभांकित गुप्ता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button