NCR Newsफरीदाबाद

फरीदाबाद : सैनिक सम्मान के साथ सब-इंस्पेक्टर को दी अंतिम विदाई

फरीदाबाद, 11 जुलाई । फरीदाबाद में केएमपी एक्सप्रेसवे पर दो दिन पूर्व गौ-तस्करों पर कार्रवाई के दौरान सडक़ हादसे में बलिदान हुए बल्लभगढ़ के फतेहपुर बिल्लौच गांव निवासी सब-इंस्पेक्टर मुकेश फौगाट का शनिवार को उनके गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसपी नूंह अर्पित जैन की मौजूदगी में गार्द ने उन्हें सलामी दी। उनके बेटे मन्नू ने मुखाग्नि दी। इस दौरान आस-पास कई गांवों के लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि एसआई मुकेश फौगाट, राम सिंह के पुत्र थे। उनका जन्म फरीदाबाद जिले के फतेहपुर बिल्लोच गांव में हुआ था। उन्होंने 28 अक्टूबर 1991 को हरियाणा पुलिस में भर्ती होकर लगभग 35 वर्षों तक सेवा दी थी। उनकी रिटायरमेंट को तीन साल बचे हुए थे। इस समय वे नूंह में पुन्हाना सीआइए में तैनात थे। वहीं, उनके निधन से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गो-तस्करी से जुड़े कैंटर से 15 गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button