NCR Newsफरीदाबाद

फरीदाबाद : फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग के जरिए धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, 03 जुलाई । फर्जी तरीके से ट्रांसपोर्ट बुकिंग कर 10 टन से अधिक आयरन स्क्रैप को धोखाधड़ी से बेचने के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरूप्रताप सिंह निवासी सावन एन्क्लेव, लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपित ने आयरन स्क्रैप बेच कर तीन लाख 20 हजार रुपए पैसे खाते में जमा करवाये थे, जिन पैसों को खाता में फ्रीज करवा दिया गया है। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि गुरूप्रताप सिंह ने एक ट्रक बुकिंग एप पर फर्जी मोबाइल नंबर से पंजीकरण किया और बुकिंग एप पर उसने फरीदाबाद से लुधियाना के लिए ट्रांसपोर्ट उपलब्ध होने की जानकारी डाली। शिकायतकर्ता भी फरीदाबाद से लुधियाना माल भेजने के लिए ट्रक बुकिंग एप पर गाड़ी को सर्च कर रहा था। इसी एप के माध्यम से दोनों का संपर्क हुआ और माल को लुधियाना पहुंचने के लिये सहमति बनी। फिर 12 जून को आरोपित ने फर्जी नंबर प्लेट लगे एक ट्रक को शिकायतकर्ता के पास भेज दिया। ट्रक में माल लोड होने के बाद चालक और गुरूप्रताप सिंह, दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिये और लुधियाना में एक कबाड़ी को आयरन स्क्रैप लगभग तीन लाख 60 हजार रुपए में बेच दिया, जिसमें से तीस हजार रुपए चालक को दे दिये और शेष रकम स्वयं अपने पास रख ली। बता दे कि इस बाबत भगत सिंह कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें बताया गया कि 12 जून 2026 को शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उसकी एक गाड़ी (ट्रक) फरीदाबाद में खाली खड़ी है और यदि पंजाब की ओर जाने वाला कोई माल हो तो वह लोड करा सकता है। इसके बाद उसने वाहन चालक हरदीप का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड तथा वाहन के दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेज दिए। शिकायतकर्ता ने सेक्टर-24 स्थित भंडारी इंटरप्राइजेज से ट्रक में करीब 10 टन 120 किलोग्राम आयरन स्क्रैप लुधियाना भेजने के लिये लोड कराया था। लेकिन माल निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button