NCR Newsफरीदाबाद

फरीदाबाद : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने की टोकन सिस्टम की शुरुआत

फरीदाबाद, 03 जुलाई । फरीदाबाद के सेक्टर-14 स्थित लेबर चौक पर दिहाड़ी मजदूरों के लिए नई टोकन व्यवस्था शुरू की गई है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया। इस व्यवस्था का उद्देश्य मजदूरों को पारदर्शी तरीके से काम उपलब्ध कराना, उनकी सुरक्षा बढ़ाना और रोजगार की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इसको एक एनजीओ के द्वारा चलाया गया है। मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि अब लेबर चौक पर आने वाले मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद टोकन प्रणाली के जरिए उन्हें व्यवस्थित तरीके से काम मिलेगा। इससे मजदूरों के साथ होने वाली मनमानी और शोषण पर रोक लगेगी तथा उन्हें काम मिलने में आसानी होगी।इसमें चौक पर आने वाले सभी मजदूरो को टोकन दिए जाएगे। दावा किया जा रहा है कि इससे कोई भी मजदूर बिना काम के नही रहेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत मजदूरों के लिए दुर्घटना और बीमारी की स्थिति में बीमा (इंश्योरेंस) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि जरूरत के समय उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। इसके अलावा लेबर चौक पर मजदूरों के बैठने की व्यवस्था, पीने के लिए ठंडा पानी और चाय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उन्हें काम का इंतजार करते समय किसी तरह की परेशानी न हो। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार मजदूरों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मजदूरों की मजदूरी में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी से हजारों श्रमिकों को सीधा लाभ मिला है। बरसात के मौसम की तैयारियों पर मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। खासकर फरीदाबाद और गुरुग्राम में जलभराव की समस्या को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button