NCR Newsफरीदाबाद

फरीदाबाद : निगम ने सेक्टर-16 मार्केट में ग्रीन बेल्ट से हटाए अवैध कब्जे

फरीदाबाद, 26 जून । नगर निगम ने शहर में ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सेक्टर-16 मार्केट में निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान दुकानों के बाहर बनाए गए अवैध रैंप, पक्के निर्माण और अन्य कब्जों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी, पुलिस बल और निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पहले से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित दुकानदारों और कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए, जिसके बाद निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शहर की ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखना निगम की प्राथमिकता है। भविष्य में भी जहां-जहां अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां बिना किसी भेदभाव के इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। वही संदीप गोयल दुकानदार ने बताते हुए कहा कि नगर निगम के द्वारा पूरी तरह से गलत कार्रवाई की जा रही है। मार्किट में छोटे दुकानदारों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। इन जगह पर गरीब लोग अपनी दुकाने लगाकर गुजारा कर रहे थे। लेकिन अब ग्रीन बेल्ट के नाम पर कार्रवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button