NCR Newsफरीदाबाद

स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के माध्यम से मंत्री राजेश नागर ने दिया जनजागरण का संदेश

खेड़ी मंडल प्रवास के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
फरीदाबाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी मंडल में प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर और पौधारोपण कर लोगों को स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया तथा पौधे रोपे। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है। स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है, वहीं वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित परिवेश स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के कार्य में भागीदारी करनी चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए आज से ही सामूहिक प्रयास करने होंगे। मंत्री राजेश नागर ने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब समाज और सरकार मिलकर कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी नीरज मित्तल, मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता, पार्षद संजीव कुमार, कुसुम भाटी, रणवीर नरवत, मास्टर धर्म सिंह, रणवीर नंबरदार, कपिल मुनि, मनोज नागर, पूनम भड़ाना, धर्मेंद्र बिधूड़ी, विनय भाटी, पूर्व सरपंच कुलबीर चौहान, अजब चंदीला, अनूप जिंदल, शिवकुमार सरपंच, संदीप अधाना, श्रवण करहाना, हरपाल भाटी, महेश भाटी, राजकुमार, भाटी राकेश प्रधान, कृष्ण हाडा, राजकुमार आर्य, राकेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button