NCR Newsफरीदाबाद

सैलरी में देरी से नाराज कर्मचारियों का हंगामा:कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन, नियमित वेतन भुगतान की मांग

फरीदाबाद

फरीदाबाद के सेक्टर 24 में एक कंपनी द्वारा समय पर सैलरी ना दिए जाने से वर्करों ने गेट के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान सैकड़ों वर्कर कंपनी के अंदर नही गए और गेट पर खड़े होकर विरोध जताया। वर्करों का आरोप है कि जान-बूझकर उनको एक बार में पूरी पेमेंट नही की जा रही है। जिससे उनको आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कंपनी में ऑपरेटर का काम करने वाले सूरज ने बताया कि उनको दो महीने से आधी-आधी करने सैलरी दी जा रही है। कंपनी द्वारा पूरी सैलरी को एक बार में नही दिया जा रहा है। जब उन्होंने इस बारे में कंपनी के एचआर अमित राणा से बात की तो उनको कोई संतोषजनक जबाव नही दिया गया। उनको बोला गया है कि कंपनी के साथ सहयोग करो। ऐसा उनके साथ लगातार हो रहा है।

घर चलाने में हो रही परेशानी

नियमित भुगतान की उठाई मांग

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन से समय पर और एकमुश्त वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी अपना विरोध जारी रख सकते हैं। वहीं कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button