NCR Newsफरीदाबाद

देश की हर महिला के आत्मसम्मान और सुरक्षा के सबसे बड़े प्रहरी हैं राहुल गांधी : प्रियंका अग्रवाल

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर नारी न्याय के संकल्प के साथ बांटे नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन
फरीदाबाद। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल के नेतृत्व में सेक्टर 64 स्थित प्रयास वेलफेयर सोसाइटी में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं और बेटियों के उत्तम स्वास्थ्य को समर्पित निशुल्क सैनिटरी नैपकिन का वितरण किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं व बेटियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रियंका मनोज अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नारी न्याय के उस संकल्प को जमीन पर उतारने का एक सशक्त प्रयास है, जिसकी लड़ाई वे संसद से लेकर सडक़ तक लड़ रहे हैं। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के इस शुभ अवसर पर सैनिटरी नैपकिन वितरण का यह विशेष मार्ग चुनने के पीछे महिला कांग्रेस का एक अत्यंत गहरा और दूरदर्शी संदेश है। राहुल गांधी देश के इतिहास में एक ऐसे विरले न्याय योद्धा हैं, जिन्होंने हमेशा आधी आबादी के हक, सम्मान और उनके सामाजिक-आर्थिक न्याय के लिए सबसे प्रखर आवाज उठाई है। इस पावन दिन पर सैनिटरी नैपकिन बांटकर महिला कांग्रेस ने यह संदेश दिया है कि महिलाओं को जब तक शारीरिक शुचिता और बुनियादी स्वास्थ्य का अधिकार नहीं मिलता, तब तक पूर्ण न्याय की कल्पना अधूरी है। प्रियंका मनोज अग्रवाल ने कहा कि राहुल जी की राजनीति का मूल मंत्र ही यही है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिला को भी सम्मान और सुरक्षा का अहसास हो। राहुल गांधी देश की हर महिला के आत्मसम्मान और सुरक्षा के सबसे बड़े प्रहरी हैं। आज उनके जन्मदिन पर महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, उनके प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान को गति देने वाली अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के अभूतपूर्व नेतृत्व की भी कार्यक्रम में भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। अलका लांबा के कुशल मार्गदर्शन में आज महिला कांग्रेस देश के कोने-कोने में जाकर न सिर्फ राजनीतिक चेतना जगा रही है, बल्कि रचनात्मक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से सीधे जनता के दिलों में जगह बना रही है। उनके निर्देशों का पालन करते हुए प्रियंका अग्रवाल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बल्लभगढ़ की धरती पर यह साबित कर दिया कि वे राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और समाजसेवियों को संबोधित करते हुए प्रियंका अग्रवाल ने आगे कहा कि आज भी हमारे समाज में मासिक धर्म और महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बात नहीं की जाती। इस रूढि़वादिता को तोड़ते हुए महिला कांग्रेस ने न केवल नैपकिन बांटे, बल्कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। बल्लभगढ़ की स्थानीय महिलाओं और प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के लिए जननायक राहुल गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का सहृदय आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने भावुक होते हुए कहा कि प्रियंका मनोज अग्रवाल जैसा संवेदनशील नेतृत्व ही आम जनता की बुनियादी समस्याओं को समझ सकता है। कार्यक्रम के समापन पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश में नारी न्याय की अलख जगाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने दृढ़ता से दोहराया कि राहुल गांधी, कुमारी सैलजा और अलका लांबा के नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों, उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान की यह लड़ाई आने वाले समय में और अधिक तीव्र होगी। आज का यह सफल आयोजन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता देश की मातृशक्ति के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। इस दौरान मुख्य रूप से महिला कांग्रेस महासचिव गंजना लाम्बा कालीरमन, कांग्रेस सेवादल सचिव सगीरन खान, महिला कांग्रेस बल्लभगढ़ की ब्लॉक अध्यक्ष अनीता शर्मा, सेवादल सचिव नसीमा शेख, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री धर्मवती, मोनिका गर्ग, सुनीता पांचाल, मंजू, रेखा प्रधान, सरोज भाटी, कमलेश, शिवानी नागर सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button