NCR Newsफरीदाबाद

फर्जी निदेशक बन रियल एस्टेट कंपनी से ₹78.50 लाख की साइबर ठगी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ₹58,60,000 खातों में होल्ड,

 

साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक सहित 3 को बिहार से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने एक कंपनी के खाते से 78.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार से 3 आरोपितों को काबू किया है। जिनकी पहचान विरशांत निवासी गांव कातर बिहार, प्रदीप कुमार शाह निवासी गांव पचवरा, छपरा बिहार तथा राहुल कुमार निवासी बड़ा शेखपुरा, बिहार, हाल न्यू एरिया गांधी नगर, बिहार के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विरसांत खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता प्रदीप कुमार शाह और राहुल कुमार को उपलब्ध कराया था। उसके खाते में ठगी की राशि के 25.50 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। वह 12वीं पास है तथा निजी नौकरी करता है। जिसको 14 जून को गिरफ्तार कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

वहीं प्रदीप कुमार शाह और राहुल कुमार ने खाताधारक विरसांत का बैंक खाता लेकर आगे साइबर ठगों तक पहुंचाया था। जिनको 17 जून बिहार से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद लाया जा रहा है, शनिवार को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार हिमांशु वर्मा निवासी अहीरवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह ADORE REALTECH PVT LTD में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। अज्ञात ठगों ने उसकी कंपनी के निदेशक का प्रतिरूपण (Impersonation) कर कम्पनी के लेटरहेड का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 3जून को 53 लाख रुपये तथा 25.50 लाख रुपये की 2 RTGS ट्रांजेक्शन के माध्यम से कंपनी के खाते से कुल 78.50 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाकर ठगी को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि 4 जून को थाना साइबर सेंट्रल में शिकायत प्राप्त हुई थी, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और संबंधित बैंकों को पत्राचार कर ठगी की राशि के ₹58,60,000 विभिन्न खातों में होल्ड कराए गए, जिनमें से ₹50 लाख कंपनी की खाते में वापस आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button