NCR Newsफरीदाबाद

सोतई में डंपिंग यार्ड बनवाकर गांवों का हवा-पानी दूषित करना चाहती है सरकार : डॉ ऋषिपाल मास्टर

गांव सोतई में हुई महापंचायत, ग्रामीणों ने जताया सरकार के प्रति रोष, डिप्टी रावत बने संघर्ष समिति के प्रधान
फरीदाबाद। गांव सोतई में डंपिंग यार्ड बनवाने के विरोध में आज एक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने बढ़चढकर भाग लिया। महापंचायत की अध्यक्षता पंडित प्रेम कौशिक ने की, जबकि मंच संचालन सतपाल तेवतिया ने किया। आज की पंचायत के संयोजक समस्त ग्रामवासी सोतेई रहे। महापंचायत में मुख्य वक्ता के रुप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मास्टर ऋषिपाल ने उपस्थित होकर ग्रामीणों का समर्थन करते हुए इस कूड़ाकर का डटकर विरोध किया। पंचायत को संबोधित करते हुए मास्टर ऋषिपाल ने कहा कि सरकार ने पहले तो पृथला विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों को एमसीएफ में विलय कर दिया, उनके सैकड़ों करोड़ रुपए की राशि एमसीएफ ने अपने खाते में जमा करवा ली, जबकि विकास के नाम पर सभी गांवों की गलियों, लाइट व्यवस्था, सफाई व्यवस्था पानी की निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप कर दी और गांवों में बुरी तरह से कीचड़ भरे हुए। उन्होंने कहा कि अब सरकार पंचायती जमीनों को कूड़ाघर में तब्दील करने जा रही है, जिससे कि इन गांवों का आस-पास की रेजिडेंशियल सोसाइटीज का आईएमटी का, आईओसी के रिसर्च सेन्टर का और आस-पास के करीब 40 गांवों का वातावरण इतना प्रदूषित हो जाएगा कि लोग यहां से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे, यहां जमीन के रेट घटकर बहुत कम हो जाएंगे। और दयालपुर आदि गांवों में जो रेजीडेंसी सोसायटी डवलप होने वाली है वो भी काम बिल्कुल ठप हो जाएगा। मास्टर ऋषिपाल ने कहा कि पहाड़ों में इतने बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं, खनन के बाद जिनको अगर सरकार भरना चाहेगी, कूड़े से तो इसमें करीब करीब दस साल लग जाएंगे तो कूड़े की समस्या का स्थाई समाधान भी हो जाएगा और सरकार उससे जो बात करती है खाद बनाने की वह भी बना सकती है। मास्टर ऋषिपाल ने कहा कि सरकार यदि हमें मारना ही चाहती है तो हम पुलिस की गोली से मरना पसंद करेंगे बजाय इसके कि जहरीला सांस ले लेकर हम रोज रोज मरे। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी हालत में यहां डंपिंग यार्ड नहीं बनने दिया जाएगा, उसके लिए चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े और कितना भी संघर्ष करना पड़े, इस बात का उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तरीके से स्वागत किया और हर तरीके से संघर्ष का करने का वायदा किया। महापंचायत के अंत में सर्वसम्मति से बहुत ही संघर्षशील और जुझारू युवा साथी डिप्टी रावत को संघर्ष समिति का प्रधान चुना गया। उसके बाद सभी आए हुए गणमान्य सरदार तथा गांव के जिम्मेदार लोग मिलकर संघर्ष समिति के बाकी मेंबर चुनेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर राजाराम, चौधरी झमन सिंह, पंडित अमरनाथ, ईश्वर लांबा, रचना शर्मा सरपंच, मास्टर धर्मसिंह, छंगा नंबरदार, पूर्व पार्षद अवतार सारंगजी, ब्रह्म सरपंच, गिरिराज सरपंच, दिनेश तेवतिया सरपंच, दुलीचंद शर्मा, देविंदर रावत, केक सिंह रावत, तेज सिंह रावत, अशोक रावत, संजू चहलआदि सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button