NCR Newsफरीदाबाद

फरीदाबाद : शार्ट सर्किट से कॉस्मेटिक-ब्यूटी पार्लर की दुकान में लगी आग

फरीदाबाद, 28 जुलाई । फरीदाबाद के सेक्टर 23 में सजंय कालोनी 22 फुट रोड पर कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान में मंगलवार को आग लग गई। जिसमें कई लाख रूपये का सामान जलकर राख हो गया। मालमे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस की जांच में अभी आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सूचना मिली कि संजय कालोनी में कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस उनकी टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। परिवार के सदस्य रौनक ने बताया कि उसके माता-पिता हरिद्वार गए हुए थे । घर में वह अपने दादी के साथ अकेले थे। उनकी दादी ने पानी भरने के लिए मोटर चलाई थी। इसी दौरान शार्ट-सर्किट हो गया। कुछ दी देर में कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान से धूंआ निकलने लगा। जिसके बाद उन्होंने काल करके पुलिस को सूचना दी। रौनक ने बताया कि घर में ऊपर की मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते है जबकि नीचे र कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान है। संजय कालोनी चौकी इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि, इसमें किसी प्रकार की कोई जन हानि नही हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना के समय परिवार के मुखिया अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार गए हुए थे। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
एक अन्य मामले में एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में शमशान घाट के पास स्थित एक खाली प्लॉट में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्लॉट में जूता-चप्पल बनाने के बाद निकलने वाला वेस्ट और कबाड़ बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। आग लगते ही वहां से घना काला धुआं उठने लगा, जिसे दूर-दूर तक देखा गया। आग की लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने जब प्लॉट से तेज धुआं निकलते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर विभाग की एक गाड़ी टीम के साथ मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button