NCR Newsफरीदाबाद

फरीदाबाद : पत्नी के प्रेमी को सिर में गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, 04 जुलाई । राजीव कालोनी में मकान की छत पर सो रहे पत्नी के प्रेमी के सिर में गोली मारने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में घायल की मौत होने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 30 जून की रात को राजीव कॉलोनी स्थित किराए के मकान की छत पर सो रहे विपिन यादव (26) निवासी उत्तर प्रदेश के सिर में गोली मार दी गई थी। इस बाबत उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने अपने पति पर गोली मारने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार रात को विपिन की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर दिल्ली में मृत्यु हो गई, जिस पर हत्या की धारा मामले में जोड़ी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने जिला मैनपुरी, कानपुर उत्तर प्रदेश व फरीदाबाद के आसपास के क्षेत्र में लगातार रेड की और तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित विजय (28) निवासी उत्तर प्रदेश को जेसीबी चौक के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला अपने पहले पति को छोडक़र करीब 7/8 साल से आरोपित विजय के साथ रह रही थी। अब पिछले करीब 2/3 साल से पड़ोस के गांव विनायकपुर के रहने वाले विपिन यादव के साथ संपर्क में थी और 2 बार उसके साथ पहले भाग भी चुकी थी, जिस संबंध में पुलिस रिपोर्ट भी हुई थी। प्रथम सप्ताह जून, 2026 में शिकायतकर्ता अपनी भाभी व बहन के पास मिलने के लिए राजीव कॉलोनी फरीदाबाद आई थी। फिर उसने आरोपित से कहा कि वह फरीदाबाद ही रहेगी उसके साथ गांव नहीं जाएगी। जिस पर आरोपित ने राजीव कॉलोनी में उसको एक कमरा किराए पर दिला दिया था। जहां पर विपिन यादव भी शिकायतकर्ता के पास रहने के लिए आ गया था। आरोपित ने अपनी पत्नी को घर चलने के लिए कहा परंतु वह नहीं मानी और कहा कि वह विपिन के साथ ही रहेगी। जिस पर आरोपित ने दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और योजना अनुसार 30 जून वह हथियार लेकर राजीव कॉलोनी में शिकायतकर्ता के पास आया और खाना खाकर सभी रात को छत पर सो गए। उसने रात को ही छत पर सो रहे विपिन यादव को सिर गोली मार दी, गोली का आवाज सुनकर शिकायतकर्ता व अन्य जाग गये। जिस कारण वह शिकायतकर्ता को गोली नहीं मार पाया और मौका से भाग गया । जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित जिला मैनपुरी निवासी अपने एक जानकारी से वारदात में प्रयोग देसी कट्टा व दो कारतूस छह हजार रुपए में खरीद कर लाया था, जिसकी तलाश के लिए टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button