NCR Newsफरीदाबाद

फरीदाबाद : क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 43.12 लाख की साइबर ठगी, महिला सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, 15 जुलाई । घर बैठे पार्ट-टाइम नौकरी और क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 43.12 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में अब तक एक महिला सहित 10 आरोपितों को नोएडा दिल्ली गुरुग्राम व रोहतक से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने 3.10 लाख रुपये नकद, दो सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सभी गिरफ्तार आरोपित न्यायिक हिरासत में जेल भेजे दिया गया जबकि फरार चल रहे आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सेक्टर-31 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 15 मई 2026 को उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद टेलीग्राम के माध्यम से उसे घर बैठे पार्ट-टाइम नौकरी और ऑनलाइन टास्क पूरा कर अच्छी कमाई का लालच दिया गया। शुरुआत में उसे ई-कॉमर्स वेबसाइट के उत्पादों के लिंक पर क्लिक कर स्क्रीनशॉट भेजने जैसे आसान कार्य दिए गए और बदले में छोटी-छोटी रकम उसके खाते में भेजी गई। इससे पीडि़त का भरोसा जीतने के बाद उसे क्रिप्टो ट्रेडिंग में अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। ठगों ने एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर उसके खाते में लगातार 30 से 50 प्रतिशत तक का काल्पनिक मुनाफा दिखाकर निवेश बढ़ाने के लिए उकसाया। पीडि़त ने 17 मई से 1 जून 2026 के बीच आरोपितों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 43 लाख 12 हजार 928 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने निवेश की गई राशि और कथित मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो निकासी रोक दी गई। इसके बाद उससे खाता अपग्रेड शुल्क, केवाईसी शुल्क, एडवांस टैक्स और अन्य चार्ज के नाम पर लगातार और पैसे जमा कराने की मांग की गई। इतना ही नहीं, पहले खाते को सस्पेंड बताकर नया ट्रेडिंग खाता भी खुलवा दिया गया। इसके बावजूद न तो उसकी मूल राशि वापस मिली और न ही कोई लाभ। ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से प्रशांत शर्मा, विक्रम सिंह और विवेक कुमार, गौरव कुमार, रेहान अहमद शाह, रणजीत, मनोज (भिवानी), दीपक (रोहतक), अस्मित (हरिद्वार, उत्तराखंड) तथा रोहतक निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि विवेक बैंक खाता खाताधारक था। उसने अपना बैंक खाता विक्रम सिंह को उपलब्ध कराया और विक्रम ने वही खाता आगे प्रशांत शर्मा को सौंप दिया। प्रशांत ने बैंक खाते और उससे जुड़े दस्तावेज कोरियर के माध्यम से साइबर ठगों तक पहुंचाए। जांच में सामने आया कि इस खाते में ठगी की रकम में से करीब 3.80 लाख रुपये जमा हुए थे। मामले की आगे की जांच में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button