NCR Newsफरीदाबाद

पत्नी-मां ने होटल के बाहर युवक को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा:फरीदाबाद में दोनों का फोन छीना; वाइफ के सामने लड़की युवक की छाती से लिपटी

बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
फरीदाबाद में एक होटल के बाहर शादीशुदा युवक और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पत्नी और मां ने पकड़ लिया।

हरियाणा के एक होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। शादीशुदा युवक को उसकी पत्नी और मां ने गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। युवक की पत्नी लड़की को होटल के बाहर सड़क पर खींच लाई। इस दौरान लड़की रोते हुए युवक की छाती से लिपट गई।

जब युवक की पत्नी और मां ने उसे अलग करने की कोशिश की, ‘लड़की प्लीज छोड़ दो’ चिल्लाने लगी। इस दौरान युवक होटल के बाहर गुमसम खड़ा रहा। होटल के आसपाल लोगों की भीड़ जमा हो गई। लड़की ने आगे कहा- मेरे हाथ छोड़ दो, घर वालों को बुला दो…मैं चली जाउंगी।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लड़की रोते हुए नजर आ रही है। युवक भी उसके पास चुपचाप खड़ा घरवालों की बातें सुन रहा है। इसके बाद युवक की पत्नी और मां लड़की को दूर ले गए।

  • घटना बुधवार शाम सराय मार्केट स्थित एक होटल की है। जिसका अब एक वीडियो सामने आया है। सराय कॉलोनी निवासी एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में आया था। युवक के परिजनों की युवक के यहां पहुंचने की भनक लग गई। इसके बाद उसकी पत्नी और मां होटल पहुंच गई।
  • होटल पहुंचते ही युवक की मां और पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। मां और पत्नी को देखकर युवक होटल के बाहर निकल आया। इसके बाद युवक की पत्नी उसके साथ आई लड़की को बाहर सड़क पर खींचकर ले आई। यहां दोनों ने जमकर हंगामा किया।
  • जब लड़की को युवक की मां, उससे दूर ले जाने लगी। लड़की भागकर उस युवक से लिपटकर रोने लगी। इसके बाद उसकी पत्नी ने लड़की को पकड़कर दूर किया। युवती इस दौरान छोड़ दो, छोड़ दो…चिल्लाने लगी।

होटल के बाहर चला हंगामा, वीडियो में रोती दिखी लड़की

युवक-युवती के फोन छीने: घटना से जुड़ा एक एक मिनट 6 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। युवक के परिजनों ने युवक और लड़की का फोन भी छीन लिया। इस दौरान लड़की रोते हुए अपना फओन वापस मांगती दिख रही है।

सड़क किनारे हंगामा: हंगामा बढ़ता देख सड़क किनारे ही होटल के बाहर भीड़ जमा हो गई। लड़की के चिल्लाने पर युवक की पत्नी और मां उसे दूर ले जाने लगी। इस दौरान युवक भी उसे कुछ समझाता नजर आया।

लड़की को दूर ले गए: युवक के पास जाते ही उसकी मां और पत्नी लड़की को पकड़कर उससे दूर ले गई। इस दौरान युवक की पत्नी ने उसका हाथ पकड़ लिया। लड़के के कंधे पर एक पिट्ठू बैग भी टंगा था।

थाना प्रभारी बोले- किसी ने शिकायत नहीं दी

सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अभी वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस शिकायत मिलते ही कार्रवाई करेगी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button