NCR Newsफरीदाबाद

क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता : रश्मि यादव

पार्षद ने भाटिया कालोनी में किया 50 लाख की सीवर लाइन व आरएमसी सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ
Faridabad। वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा आज भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी में लगभग 50 लाख की लागत से सीवर लाइन एवं आरएमसी सडक़ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पार्षद का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद रश्मि यादव ने कहा कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, टूटी सडक़ों एवं सीवर संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी तथा आवागमन भी अधिक सुगम होगा। इस अवसर पर वार्ड नं. 42 के पार्षद दीपक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनहित के कार्य लगातार प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन धर्मपाल यादव, हंसराज, लाल बहादुर, हरवीर शर्मा, यशपाल, चरण सिंह, मोहित सोनी, सी.पी. सिंह, गोपाल, मगन कंवर, रेणु चौहान एवं राखी चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के शुभारंभ पर पार्षद रश्मि यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button