NCR Newsफरीदाबाद

सदाचार और अध्यात्म की प्रतिमूर्ति थी गुरुमाता : विपुल गोयल

कैबिनेट मंत्री ने सिद्धदाता आश्रम में की एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत
फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत आश्रम के वृंदावन क्षेत्र में कई औषधीय और फलदार पौधे लगाकर की। आश्रम परिसर में शुक्रवार श्रीसिद्धदाता धाम के वर्तमान अधिपति, इंद्रप्रस्थ-हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की माता जी एवं श्रद्धालुओं के लिए गुरुमाता के नाम प्रसिद्ध वैकुंठवासी गुरुमाता की सातवीं पुण्यतिथि पर कई कल्याणकारी प्रकल्प के माध्यम से आमजनों को प्रेरित किया गया। गुरुमाता की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि गुरुमाता सदाचार और अध्यात्म की प्रतिमूर्ति थी, उनकी पुण्यतिथि केवल एक तिथि नहीं, बल्कि उनका भक्तों के प्रति उनका कल्याणकारी व्यहवार और निश्छल वात्सल्य और दिव्य आध्यात्मिक चेतना को स्मरण करने का महापर्व है। श्रीसिद्धदाता आश्रम परिसर में शुक्रवार को परमपूज्नीय वैकुंठवासीश्री गुरु माता जी(श्रीमति अशर्फी देवी की सातवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। आश्रम के अधिष्ठाता इंद्रप्रस्थ-हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस शिविर का उदघाटन फरीदाबाद महानगर की प्रथम नागरिक महापौर प्रवीन बतरा जोशी ने किया। जबकि सुप्रीम अस्पताल के उपाध्यक्ष डा युवराज दिग्विजय सिंह राणा, डॉ. विमल भंडारी आदि पूरा समय शिविर में उपस्थित रहे।शिविर का इसमें करीब 421 लोगों ने अपने यारीर की विभिन्न जांच निशुल्क कराई। इनमें 28 लोगों का चयन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया गया। जांच शिविर सुप्रीम अस्पताल, रमंता अस्पताल, यूनिपैथ लैब, मानव रचना डेंटल कॉलेज और भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें इन अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की जांच की। आश्रम की तरफ से सभी दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई।शिविर के दौरान हड्डियों, दातों, आख, नाक, कान और गला से संबंधित रोगों की जांच की गई। इस मौके पर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने डाक्टरों व सेवादारों सहित लोगों को दिव्यधाम में प्रसाद और आशीर्वाद प्रदान किया और उनके स्वास्थ्य की मंगल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button