NCR Newsफरीदाबाद

फरीदाबाद : घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर दी जान

फरीदाबाद, 05 अगस्त। सेक्टर-21डी स्थित एक मकान में 23 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नेपाल निवासी कुंति (23) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-21डी पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि सेक्टर-21डी स्थित मकान नंबर-307 में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक किशनलाल पेशे से कारोबारी हैं। कुंति पिछले करीब 10 महीनों से उनके घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। उसे रहने के लिए मकान में ही एक कमरा दिया गया था, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुंति मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। वह विवाहित थी और उसका परिवार भी वर्तमान में फरीदाबाद में ही रह रहा है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button