NCR Newsफरीदाबाद

ग्रेटर फरीदाबाद की प्लॉटेड कॉलोनियों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया तेज

आरडब्ल्यूए एवं निगम अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक बैठक
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-75 से 89 की प्लॉटेड कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया को लेकर संयुक्त आयुक्त (जीएफ) अमित मान ने बुधवार को बीपीटीपी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों, संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा अन्य हितधारकों के साथ बैठक की। बैठक में सेक्टरवासियों द्वारा क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं एवं अन्य समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषय उठाए गए। संयुक्त आयुक्त अमित मान ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनी तथा आश्वस्त किया कि नगर निगम आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पहलुओं पर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 से 89 की प्लॉटेड कॉलोनियों को नियमानुसार हैंडओवर करने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है। इस संबंध में संबंधित विभागों, डेवलपर्स एवं आरडब्ल्यूए के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जॉइंट कमिश्नर ने कहा कि जो भी कॉलोनियां निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार हैंडओवर के लिए पात्र होंगी, उन्हें प्रक्रिया के अनुरूप नगर निगम के अधीन लेने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी समन्वय से इस प्रक्रिया को शीघ्र और प्रभावी ढंग से पूरा किया जाएगा। बैठक में नगर निगम के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लानिंग डीटीपी मनीष यादव,निगम के कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल,एचएसवीपी के अधिकारी, बीपीटीपी एवं कंट्रीवाइड प्रमोटर्स के प्रतिनिधि तथा विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी जिनमें पार्षद प्रतिनिधि मनोज वशिष्ठ ,विनोद नागर,सीमा भारद्वाज,गीता वत्स,रविंदर चौधरी,संदीप कपासिया,संजय बंसल सहित अन्य प्रधान और वेलफेयर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button