NCR Newsफरीदाबाद

लगातार सातवीं बार श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान बने जगदीश भाटिया

फरीदाबाद। श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद के चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुए. एक बार फिर से जगदीश भाटिया को सर्वसम्मति से मंदिर संस्थान का प्रधान चुना गया। मंदिर संस्थान के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने श्री भाटिया की कार्य प्रणाली पर अपनी सहमति की मोहर लगाते हुए उन्हें लगातार सातवीं बार प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। किसी भी संस्था के प्रधान की जिम्मेदारी लगातार सात बार मिलना अपने आप में एक रिकॉर्ड है, आपको बता दें कि जब से जगदीश भाटिया ने मंदिर संस्थान के प्रधान की जिम्मेदारी संभाली है तभी से मंदिर संस्थान द्वारा तमाम सामाजिक और धार्मिक कार्यों को बढ़-चढक़र किया जा रहा है। समस्त मंदिर का सौंदर्य करण हो या फिर तमाम सामाजिक कार्य उन्हें बेहद तेजी से संपन्न करवाया गया है। लगातार सातवीं बार प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने पर जगदीश भाटिया ने मंदिर संस्थान के सभी सदस्यों और पदाधिकारी का तहे दिल से आभार जताया। इस अवसर पर श्री भाटिया ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि माता रानी ने उन्हें अपनी सेवा के लिए चुना है, जिस पर वह जितना भी आभार और धन्यवाद करें वह कम होगा। श्री भाटिया ने कहा कि लगातार सातवीं बार प्रधान बनने पर उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है. वह अब पहले से भी अधिक समय मंदिर की सेवा में लगाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा प्रधान पद की जिम्मेदारी को सेवक बनाकर निभाया है. आगे भी वह प्रधान सेवक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते रहेंगे. एक बार फिर से उन्होंने समस्त फरीदाबाद शहर और मंदिर संस्थान के सभी सदस्यों पदाधिकारी तथा श्रद्धालुओं का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है. इस अवसर पर सुरेंद्र गेरा. प्रीतम धमीजा वेद भाटिया, अनिल ग्रोवर, अशोक भाटिया इत्यादि सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button