NCR Newsफरीदाबाद

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस कार्यकर्ता खुलकर करे विरोध : संजय दत्त

कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी ने की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी से मुलाकात
फरीदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार नेताजी ने आज हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी एवं पूर्व विधायक महाराष्ट्र संजय दत्त से इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय में जाकर मुलाकात की और उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। इस दौरान अनिल कुमार नेताजी ने प्रभारी संजय दत्त को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और आशा जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस हरियाणा में और मजबूत होगी। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने उपस्थितजनों का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है और हरियाणा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से इस लक्ष्य का पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जितना विकास देश और प्रदेश का किया है, उतना विकास आज तक किसी ने नहीं किया। भाजपा केवल जुमलेबाजों की पार्टी है, इसे गरीब व आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है, यह पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर देश को कमजोर करने में लगी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करेंगे और इस सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर करेंगे। अनिल कुमार नेताजी ने प्रदेश प्रभारी को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता हर मोर्चे पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध कर आम जनता की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहा है। इस मौके पर अनिल कुमार नेताजी के साथ मुख्य रुप से कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम लाल, युवा नेता गौरव चौधरी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button