NCR Newsफरीदाबाद

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद, 23 जून। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है, वो सारा का सारा है” केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की अखंडता, एकात्मता और अटूट राष्ट्रीय संकल्प का उद्घोष है। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का अमर प्रतीक है।

श्री रामपाल ने आगे कहा कि अगस्त 2019 में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा धारा 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय सुनिश्चित करना, डॉ.मुखर्जी के सपने को साकार करने वाला ऐतिहासिक कदम है और उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त, समृद्ध और अखंड भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है।

भाजपा फरीदाबाद द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘स्मरण पखवाड़ा’ के अंतर्गत आज 23 जून मंगलवार को उनके बलिदान दिवस पर फरीदाबाद विधानसभा के बूथ नंबर 178 पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । भाजपा फरीदाबाद द्वारा सभी 877 बूथों पर डॉ.श्यामा प्रसाद का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया, जहां सभी वरिष्ठ नेताओं मंत्री विधायकों, प्रदेश, ज़िला पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘स्मरण पखवाड़ा’ के तहत 23 जून (बलिदान दिवस) से 6 जुलाई (जयंती) इन 14 दिनों तक बूथ से लेकर जिला स्तर तक व्याख्यान, विचार गोष्ठियाँ, जिला सम्मेलन और राष्ट्र प्रथम के संदेश पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । श्री रामपाल ने आगे कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने देश और समाज के लिए जो त्याग किया, हमें उनसे सीख लेकर राष्ट्र हित में सदैव कार्यरत रहना चाहिए। इस कार्यक्रम निमित जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, सह संयोजक भारती भाकुनी, राजन मुथरेजा, विनोद गुप्ता को बनाया गया है | इस अवसर पर पूर्व महामंत्री मूलचन्द मित्तल, जिला उपाध्यक्ष धरमबीर भडाना, जिला सचिव मनीष छोकर, गिर्राज त्यागी, कार्यलय सचिव राज मदान, खुशबू सिंह, शालिनी मंगला,संदीप बंसल,संजय अरोड़ा, सचिन गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button